{"_id":"591efb924f1c1bd71af229e4","slug":"dead-body-of-tent-employee-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट कर्मचारी का शव मिला, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
सचिन विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव के टेंट कर्मचारी सचिन विश्वकर्मा का ट्रैक्टर ट्राली में गद्दे और चारपाई के बीच शव मिलने से सनसनी मच गई। उसके के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। घर वाले जहां उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं वहीं पुलिस इसेे हादसा साबित करने पर आमादा है। सचिन की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसे सात महीने का बेटा है।
बांसगांव थाना क्षेत्र के बदरा गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा (22) टेंट हाउस में काम करता था। गुरुवार को वह अपने साथी राजकुमार और उपेंद्र के साथ डांगीपार गांव में शादी समारोह में टेंट लगाने गया था। रात में सभी वहीं रुके। शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 50 चारपाई, गद्दा आदि लादने के बाद कर्मचारी सवार हो गए। रास्ते में एक ड्रम गिर जाने पर ट्रैक्टर मालिक सुभाष त्रिपाठी ने ट्राली रोक दी। ड्रम लादने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से सचिन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि साथ में ही तो था, कहीं चला गया होगा।
उधर, जब सामान टेंट हाउस पहुंचा तो ट्राली पर लदे गद्दे और चारपाई के बीच सचिन का शव मिला। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। कुछ ही देर में पुलिस बल के साथ एसपी ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस इसे हादसा बता रही थी। हरनहीं प्रतिनिधि के मुताबिक पुलिस ने परिवार को हादसे से जुड़ी तहरीर भी देने का सुझाव दिया और कहा कि तभी मुआवजा मिल पाएगा। देर शाम तक मामले की लीपापोती होती रही।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले हुआ था मां का निधन
टेंट कर्मचारी सचिन की मां का एक सप्ताह पहले ही निधन हुआ था। अब सचिन की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। सचिन की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कभी वह जोर-जोर से रोने लग रही है तो कभी बेहोश हो जा रही हैं। वह बार-बार यही कह रही है कि अब वह किसके भरोसे जिंदा रहेगी। बच्चे की परवरिश कैसे होगी।