फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of driver found in his vehicle

जीप में मिली चालक की लाश, हत्या की आशंका

Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of driver found in his vehicle
शव
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की नौसढ़ शाखा के सामने गुरुवार सुबह एक जीप में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश जीप चालक की थी। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव के सुभाष (40) जीप चलाते थे। बुधवार को गांव के नंदलाल कन्नौजिया के बेटे की शादी थी। सुभाष गाड़ी बुक कर डांगीपार बारात लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि रात में बारात उतारने के बाद वह जीप में हवा भराने रुस्तमपुर की ओर आए थे। यहां से लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसका पीछा करने के दौरान जीप के अगले पहिए से हवा निकल गई। उन्होंने यह बात पत्नी संगीता को फोन कर बताई और स्टेपनी लेकर भेजने को कहा। इस सिलसिले में उन्होंने गांव के ओमनाथ से भी बात की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग पहुंचे तो जीप की पिछली सीट पर उनकी लाश पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सुभाष की चप्पल पर कीचड़ लगे हुए थे। शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, गांव के अच्छेलाल ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed