फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of a women found

हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश मिली

Wed, 06 Jul 2016 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Jul 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
dead body of a women found
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर में हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश बरामद हुई है। दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने की बात कही जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पहले उसके साथ रेप हुआ और फिर गला कसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने कोशिश की, मगर स्थानीय लोगों में कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह महावनखोर चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर कुछ ग्रामीणों ने हरिवंश गुप्ता के चरी बोए खेत में एक युवती का शव देखा। बदबू आने की वजह से उस पर लोगों की निगाहें गईं। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में बहुत तेजी से फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर सीओ कैंपियरगंज के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन

 

गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था और कई जगह चोट के निशान भी थे। इससे लग रहा था कि दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई है। वहीं कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिससे रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के पास मिला शव

गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से सटे नाले में एक युवक की लाश मिली है। उम्र करीब 40 साल है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसने हरे रंग की धारीदार शर्ट और सफेद पैंट पहनी है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का तर्क है कि हो सकता है कि नाले में गिरने से उसके सिर पर चोट लगी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed