फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a girl found at railway track

हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दी किशोरी की लाश

Sun, 07 Aug 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 07 Aug 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
 Dead body of a girl found at railway track
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
फर्टिलाइजर में रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर किशोरी की दो हिस्सों में कटी लाश मिली। शव का एक हिस्सा 50 मीटर दूर पड़ा था। घटनास्थल से 100 मीटर दूर गड्ढे में दो जोड़ी चप्पल, ब्लेड और खून से सना रुमाल मिलने के साथ ही संघर्ष के निशान भी पाए गए। किशोरी की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार फर्टिलाइजर के पास महेसरा गांव के किनारे लोगों ने रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर 14 वर्षीय किशोरी का कटा हुआ शव देखा। उसने गुलाबी रंग की लेगिंग पहन रखी थी। उसके पैर में कीचड़ लगा था। घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर शहीद छोटे बंसु मजार के पास गड्ढे में संघर्ष के निशान तो मिले ही, वहां दो ब्लेड, अंग के कुछ टुकड़े, एक जोड़ी लेडीज और एक पुरुष की खून से सनी चप्पल और आसमानी रंग की रुमाल का टुकड़ा मिला। किशोरी का सिर घटनास्थल से 50 मीटर दूर नाले में मिला। उस चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। आशंका जताई जा रही है कि शिनाख्त न हो, इसके लिए चेहरे पर या तो किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है या फिर उसे किसी जानवर ने क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन

 
लड़की की हत्या कर लाश फेंकने की सूचना मिलने पर एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला, एसओ चिलुआतल रामविलास यादव मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी छानबीन की। आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया कि किशोरी के शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। आसपास के जिलों में इसकी जानकारी भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed