फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   daroga case file on advocates

दरोगा ने अधिवक्ताओं पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 03 Mar 2016 01:10 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज थाने में तैनात दरोगा विवेकानंद ने बुधवार को दो नामजद सहित पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।मंगलवार को सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं और दरोगा के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अधिवक्ता सुदामा यादव एक मामले को लेकर बड़हलगंज थाने गए थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की।

मंगलवार को दरोगा कचहरी पहुंचे तो कुछ अधिवक्ताओं उन्हें घेर लिए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


बाद में  बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए जांच के लिए कमेटी गठित की। उधर, दरोगा ने कैंट थाने में दो नामजद सहित पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कैंट थाने में सरकारी काम में बाधा पैदा करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed