फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Criminals looted the bike of a merchant after shooting him

कपड़ा व्यापारी को गोली मार बदमाशों ने लूटी बाइक

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Criminals looted the bike of a merchant after shooting him
Firing
देईपार गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर बाइक लूट ली, लेकिन वारदात के समय मौके पर जेसीबी आती देख बदमाश लूटी गई बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने व्यापारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


पिपरौली प्रतिनिधि के अनुसार सहजनवां के मुंडा कोडरा निवासी अर्जुन शुक्ला की जैतपुर में कपड़े की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की रात में 10:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच देईपार गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे के बट से हमला कर बदमाशों ने अर्जुन की बाइक छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर फायरिंग कर दी। जांघ में दाईं तरफ गोली लगने के बाद अर्जुन ने बाइक छोड़ दी। इसी बीच सामने से जेसीबी आ गई जिसे देखकर बदमाश घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल कपड़ा व्यापारी ने घटना की सूचना घरवालों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने अर्जुन की हालत खतरे से बाहर बताई है। अर्जुन के पिता केशव ने पुलिस को बताया कि बदमाश कुछ लूटकर नहीं ले जा पाए। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया पीड़ित परिवार ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मामा की दुकान पर काम करते थे अर्जुन

अर्जुन दो भाइयों में छोटे हैं। जैतपुर में उनके मामा ब्रह्मदेव तिवारी की भी कपड़े की दुकान है। पहले वह मामा की दुकान पर ही बैठते थे। बाद में उनके पिता ने जैतपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल ली जिसके बाद अर्जुन वहां बैठने लगे। अर्जुन रोजना घर से दुकान पर आते-जाते थे, जबकि उनके पिता दुकान के पिछले हिस्से में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed