फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   criminals beat to man, robbery

सफाईकर्मी के घर मारपीट, लूटपाट

Mon, 05 Jun 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Jun 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
criminals beat to man, robbery
मारपीट में घायल रामप्रसाद। - फोटो : Amar Ujala
झंगहा के जंगल रसूलपुर नंबर दो के बरबसहा टोले में शनिवार देर रात सफाईकर्मी के घर पर एक दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया और मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाश घर में रखे 50 हजार कैश और एक लाख के गहने भी लूट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की माने तो छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पास के ही कुछ मनबढ़ों ने मारपीट की। मामले की जांच की जा रही है। चारों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बरबसहा टोला निवासी गांव के 55 वर्षीय रामप्रसाद निषाद की पत्नी रंभा देवी सफाई कर्मचारी हैं। शनिवार रात कुछ मनबढ़ महिलाओं को छेड़ रहे थे। राम प्रसाद ने इसका विरोध किया था। देर रात रामप्रसाद के घर दस से बारह के संख्या में बदमाश तमंचा, चाकू और डंडे लेकर पहुंच गए और घर के बाहर सो रहे रामप्रसाद, उनकी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। उनके बेटे संतोष (25) और प्रमोद (22) ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी और घर में घुसकर लूटपाट की। शोर सुनकर जब ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। चारों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रामप्रसाद ने बताया कि कपड़े से चेहरा ढके बदमाश घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे थे। किसी के हाथ में चाकू तो किसी के हाथ में डंडा व तमंचा था। बॉक्स तोड़कर 50 हजार रुपये नगदी, सोने व चांदी के जेवर समेत कुल एक लाख से अधिक का सामान लूटकर बदमाश भाग गए। मारपीट के दौरान बदमाशों का एक हथियार (अकारी) मौके पर ही छूट गया था। रामप्रसाद ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। जांच और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है।
- टीएन मौर्या, थानेदार, झंगहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed