फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cousin brother had killed to Subhash Singh, arrest

मौसेरे भाई ने साथियों संग मारा था सुभाष को

Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
cousin brother had killed to Subhash Singh, arrest
पुलिस लाइंस में बांसगांव के पूर्व प्रधान की हत्या का पर्दाफाश करते एसपी क्राइम। - फोटो : shivharsh
बांसगांव के धुसना गांव के पूर्व प्रधान सुभाष सिंह की हत्या उनके मौसेरे भाई अरुण सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। इनमें से एक का रुपये को लेकर पूर्व प्रधान से विवाद भी चल रहा था। तीनों ने एक ही तमंचे से बारी-बारी तीन गोली मारी थी। अरुण तो इसलिए खार खाए था क्योंकि उसकी भाई के हत्याकांड में गवाही देने से सुभाष ने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में शुक्रवार की दोपहर प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि बांसगांव कस्बे के वार्ड नंबर सात, मरवटिया उत्तरी निवासी सुभाष सिंह (56) धुसुना गांव के पूर्व प्रधान थे। उन्होंने क्षेत्र में ताड़ी बिक्री का ठेका लिया था। कस्बे से सटे सांवर गांव के बाग में स्थित झोपड़ी में वह दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


13 मई की रात दुकान के बाहर तख्ते पर उनकी हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस को वार्ड नंबर दस में रहने वाले सुभाष के मौसेरे भाई अरुण सिंह की बाइक मिली थी। परिवार के लोगों ने अरुण पर ही हत्या का संदेह जताया था। एसओ बृजेश यादव ने शुक्रवार की सुबह गोगहरा पुल के पास उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अरुण ने बताया कि 1992 में उसके भाई जितेंद्र सिंह की कस्बे में रहने वाले श्यामसुंदर सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सुभाष सिंह गवाह थे। मुकदमा ट्रायल पर आने के बाद सुबाष गवाही से मुकर गए। इसके बाद से ही उसने उनकी हत्या करने की ठान ली थी।

अरुण ने बताया कि घटना में उसके साथ अजय सिंह और झिल्लू भी थे। अजय से सुभाष सिंह ने 35 हजार रुपये लिए थे। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। एक ही तमंचे से तीनों ने बारी-बारी से तीन गोली सुभाष की कनपटी, चेहरा और जबड़े में मारी थी। एसपी क्राइम ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बांसगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है अरुण
अरुण सिंह बांसगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सुभाष सिंह की हत्या से पहले उस पर हत्या के दो सहित एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे। दस मुकदमा तो बांसगांव थाने में ही दर्ज है। अरुण ने बताया कि वह टेंपो चलवाता है। उसके चार भाइयों में दो प्रमोद सिंह और जितेंद्र बहादुर सिंह की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed