फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   constable suspended due to misbehaving with a couple

प्रेमी युगल से अभद्रता करने वाले सिपाही सस्पेंड

Thu, 18 Feb 2016 10:15 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
constable suspended due to misbehaving with a couple
सिविल लाइंस में प्रेमी युगल से अभद्रता करने वाले दो सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मंगलवार की शाम सिविल लाइंस में डीवीएनपीजी कॉलेज के पास हॉक दस्ते के सिपाहियों ने युगल जोड़े को पकड़ा था। आरोप है कि सिपाहियों ने जटेपुर पुलिस चौकी ले जाकर युवक की पिटाई कर उसके रुपये छीन लिए थे। उसकी शिकायत पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


तिवारीपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक सिविल लाइंस में मंगलवार की शाम अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। राहगीरों की सूचना पर हॉक दस्ते के सिपाही वहां पहुंचे थे। आरोप है कि जटेपुर पुलिस चौकी पर प्रेमी युगल को लाने के बाद पूछताछ कर युवती को तो छोड़ दिया गया लेकिन पूछताछ के नाम पर युवक को हिरासत में रखा गया। बिना अपराध के हिरासत में रखने का जब युवक ने विरोध किया तो उसे पीट दिया गया। हंगामा होने पर देर शाम पुलिस ने उसे छोड़ा। युवक ने सिपाहियों पर प्रताड़ित करने के साथ ही रुपये और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत एसएसपी अनंत देव से की। एसएसपी ने जटेपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अखिलेश पटेल, रामजीत गौड़ को सस्पेंड कर मामले की जांच एएसपी रोहित सिंह सजवान को दी है।
विज्ञापन


युवक ने खुद को बताया सीओ का रिश्तेदार

सिपाहियों पर प्रताड़ना और लूट का आरोप लगाने वाले युवक ने खुद को बागपत में तैनात सीओ का रिश्तेदार बताया है। उसके बताए नंबर पर पुलिस के अफसरों ने बातचीत की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। युवक ने जिस व्यक्ति को सीओ बताया था। उसने भी पुलिस अफसरों से घटना की शिकायत फोन पर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed