{"_id":"57966e0b4f1c1bc80a21e24b","slug":"clerk-of-chc-are-alleged-to-fruad-of-one-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक पर एक करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिपिक पर एक करोड़ की ठगी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud
उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत 20 एएनएम ने सोमवार को सीएमओ दफ्तर पहुंचकर आरोप लगाया कि लिपिक ने झांसे में लेकर उनके जीपीएफ खाते में गड़बड़ी बताते हुए भारी रकम निकाल ली। शिकायत के बाद सीएमओ ने दो एडिशनल सीएमओ को जांच का आदेश देते हुए लिपिक का तबादला बड़हलगंज कर दिया।
सोमवार को उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 20 एएनएम सीएमओ दफ्तर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि 2003 के बाद उनके भविष्य निधि के खाते में एक भी रुपया जमा नहीं हुआ है न ही रजिस्टर के रिकॉर्ड में अंकित है। उन्होंने आरोप लगाया कि लिपिक राजेश कुमार ने एनएचएम की रकम पहले उनके खाते में ट्रांसफर की और फिर इसे गलती से ट्रांसफर होने की बात कहकर रुपये वापस मांगे।
इस पर कुछ एएनएम ने कैश तो कुछ ने चेक के जरिए खाते से रकम निकालकर उन्हें दे दी। लेकिन बाद में जब उन्हें खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ तो सभी लिपिक के पास जाकर अपने रुपये मांगने लगीं। इस पर उसने पांच लोगों को रुपये वापस कर दिए, मगर 20 एएनएम को बहाना बनाकर टहलाता रहा। थकहार कर ठगी की शिकार एएनएम सोमवार को शिकायत लेकर सीएमओ से मिलीं।
विज्ञापन
आरोपी लिपिक का बड़हलगंज तबादला कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। दो एडिशनल सीएमओ मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ