फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of fraud is filed on bank manager and two other

बैंक मैनेजर समेत तीन पर जालसाजी का केस

Sat, 02 Jan 2016 01:31 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात जालसाजी का केस दर्ज किया। सहजनवां के रहने वाले पीड़ित ने खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने पर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


छानबीन के बाद बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। सहजनवां, मल्हीपुर के रहने वाले कमल यादव की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पैडलेगंज शाखा में अकाउंट है। बैंक शाखा बेतियाहाता में स्थित अवध कॉम्पलेक्स में चलती है। कमल का आरोप है कि उनके अकाउंट में 1.25 लाख रुपये थे। 30 अक्टूबर को रुपया निकालने पहुंचे तो खाते मेें केवल पांच हजार रुपये होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि कमल का हस्ताक्षर कर 19 सितंबर को खाते से किसी ने 1.20 लाख रुपये निकाल बांसगांव, हरनही के रहने वाले शिव जायसवाल के नाम से ड्राफ्ट जारी कर दिया गया था। विड्राल फार्म देखने के बाद हस्ताक्षर फर्जी होने की जानकारी कमल ने बैंक के शाखा प्रबंधक एनके सिंह को दी लेकिन उन्होंने कोई मदद करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात कैंट पुलिस बैंक के शाखा प्रबंधक एनके सिंह, बांसगांव, हरनही के रहने वाले शिव जायसवाल और बैंक के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed