{"_id":"d39b2d1c37a55b230a9c6163c7522a32","slug":"case-file-on-daroga-and-four-sipahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, चार सिपाहियों पर लूट का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा, चार सिपाहियों पर लूट का केस दर्ज
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर बड़हलगंज थाने में तैनात दरोगा विवेकानंद उपाध्याय और चार सिपाहियों पर लूट, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी में मारपीट करने के साथ ही जेब में रखे एक हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुदामा यादव बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे अधिवक्ताओं के साथ कैैंट थाने पहुंचे। बड़हलगंज में स्थित अपनी जमीन पर कब्जा कराने वाले दरोगा विवेकानंद उपाध्याय और थाने में तैनात चार सिपाहियों पर मंगलवार को कचहरी में मारपीट कर एक हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
अधिकारियों के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी दरोगा के अलावा चार अज्ञात सिपाहियों पर मारपीट, धमकी देने और लूट का केस दर्ज किया। मंगलवार को कचहरी में अधिवक्ता से दरोगा का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
दरोगा विवेकानंद उपाध्याय ने मंगलवार को अधिवक्ता सुदामा यादव और उनके छह सहयोगियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।