{"_id":"570a970c4f1c1b486bc810db","slug":"case-file-in-case-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को बंधक बनाकर रेप करने वाले युवक पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। 15 दिन पहले पीड़ितद्ग ने घटना के संबंध में तहरीर दी थी लेकिन जांच करने की बात कहकर पुलिस टाल रही थी।
क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। 21 मार्च को गांव के पतरू सिंह ने घर पर पहुंचकर बताया कि उसके पति ने कुछ सामान भेजा है, उसे लाने के लिए शहर चलना पड़ेगा। झांसे में आई महिला को शहर लाने के बाद वह सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। नशे की हालत में कई दिनों तक रखने के साथ ही उसने महिला को बंधक बनाकर रेप किया।
चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। 15 दिन पहले उसने घटना के संबंध में पिपराइच थाने में तहरीर दी लेकिन जांच करने की बात कह पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अधिकारियों के निर्देश पर एसओ ने रविवार को पतरू के खिलाफ महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बनाने और रेप करने का केस दर्ज किया।