फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bride groom ran away

जयमाल से पहले दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

Tue, 25 Apr 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 25 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bride groom ran away
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दरवाजे पर बारात आई। द्वारपूजा हुई पर जयमाल की बारी आई तो पता चला कि लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई। दूल्हा तो बिना कुछ बोले चला गया, लेकिन बारातियों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि लड़की वालों ने उन्हें अपमानित किया है। बाद में बारात भी लौट गई। मामला चौरीचौरा के एक गांव का है। 
विज्ञापन


गांव में रविवार की रात बारात आनी थी। लड़की वालों ने शादी की जोरदार तैयारी कर रखी थी। बारातियों के ठहरने से लेकर खाने-पीने तक का बेहतर इंतजाम किया गया था। तय समय पर बारात आई। सभी लोग शादी की खुशी में झूम रहे थे। दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गया। द्वारपूजा के बाद जब जयमाल की बारी आई और लोग लड़की को लानेे अंदर पहुंचे तो पता चला कि वह अपने कमरे में ही नहीं है। इसके बाद घर में उसकी तलाश की गई, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला। तभी एक शख्स ने बताया कि लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ भाग गई है।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि लड़की का उस लड़के से प्रेम संबंध था और घरवाले उसकी जबरन शादी करा रहे थे। उधर, जब यह जानकारी लड़के वालों तक पहुंची तो वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने लड़की वालों पर अपमानित करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा तो बिना कुछ बोले वहां से चला गया, थोड़ी देर बाद बाराती भी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed