फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blast in lpg cylinder, one died

सिलिंडर फटने से छत उड़ी, एक की मौत-तीन गंभीर

Mon, 07 Nov 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Blast in lpg cylinder, one died
सिलेंडर
सरहरी के बनरहां टोला में रविवार की रात सिलिंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। हादसे की चपेट में आए पड़ोसी की मौत हो गई, जबकि गृहस्वामिनी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जबकि बनरहां टोला निवासी गुरु दयाल की पत्नी गंगोत्री देवी (35) पांच साल के बेटे विवेक के लिए दूध गर्म करने रसोई गैस के करीब पहुंचीं को एकाएक सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सिलिंडर में लीकेज थी। देखते-देखते आग घर में फैलने लगी। मदद की नीयत से पहुंचे पड़ोसी नंदकिशोर बेटे संजय ने बालू डालकर धधकते सिलिंडर को काबू करने की कोशिश की लेकिन इस बीच तेज धमाके की आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इससे मकान की छत उड़ गई और मलवा ढहने से संजय, गंगोत्री, विवेक दबकर लहूलुहान हो गए। चारों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां संजय की मौत हो गई। सीओ डीएन शुक्ल के मुताबिक बाकी तीनों की स्थिति भी गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed