{"_id":"5793c1c44f1c1bac59c4c59e","slug":"bikers-robbed-a-women-s-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर बदमाशों ने लूटी चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की पिटाई कर बदमाशों ने लूटी चेन
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
सहजनवां कब्जे में शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी लेकर घर जा रही महिला की पिटाई कर चेन लूटकर फरार हो गए। घटना से सहमी महिला एक घंटे तक सदमे में रही। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार वार्ड नंबर 16 लुचुई की रहने वाली मिनता सिंह शनिवार रात आठ बजे सब्जी लेकर घर जा रही थीं। ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया चेन खींचने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चेन छीनकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से मिनता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला के गले पर चोट के निशान थे। घटना से वह एक घंटे तक सदमे में रही। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मिनता सिंह ने तहरीर दी है। पति अष्टभुजा सिंह की मौत के बाद वह पीको का काम कर परिवार की जीविका चलाती हैं। एसओ बृजेश यादव ने बताया बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।