{"_id":"581de8e44f1c1b8617435977","slug":"bikers-looted-a-women-s-purse-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के झपट्टे में रिक्शे से गिरी महिला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों के झपट्टे में रिक्शे से गिरी महिला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल म्यूजियम के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाश ने रिक्शे से घर जा रही महिला का पर्स खींच लिया। पर्स पकड़ने के कारण झटका लगने से महिला रिक्शे से गिरकर 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी है। इस दौरान बदमाश पर्स लेकर मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घरवालों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
मोहद्दीपुर में अवंतिका होटल के पास रहने वाले यशपाल आनंद की पत्नी सुमन बेटी पायल के साथ शुक्रवार शाम सामान लेने गोलघर गई थीं। शाम छह बजे के करीब रिक्शे से वह घर लौट रही थीं। रेल म्यूजियम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने सुमन का पर्स छीनने की कोशिश की। इससे सुमन झटका खाकर रिक्शे से नीचे गिर गईं और 10 मीटर तक घिसटती चली गईं, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बदमाश पर्स छीनकर मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही सुमन के घरवालों को दी। परिवार के लोगों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
कैंट पुलिस ने पायल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। परिवार के लोगाें ने पुलिस को बताया कि पर्स में सात हजार रुपये, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, घर की चाभी और जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेई ने बताया कि बदमाशों की छानबीन चल रही है।