फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attempt

वीडियोग्राफर को चाकुओं से गोदा

Wed, 06 Apr 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
 attempt
चाकू से हमला
गोरखपुर। कोतवाली के छोटे काजीपुर में मंगलवार की रात रंजिश में युवकाें ने वीडियोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। हंगामा सुनकर घरवाले बाहर निकले तक तक हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घरवाले युवक को लेकर जिला अस्पताल आए जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



छोटे काजीपुर के रहने वाले सन्नी शर्मा (25) शादी और पार्टी में वीडियोग्राफी करते हैं। मोहल्ले के अरशद से उनका विवाद था। मंगलवार की रात नौ बजे घर के पास गली में सन्नी टहल रहे थे। आरोप है कि तीन साथियों के साथ पहुंचे अरशद ने उसे पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर भाई दीपक और पड़ोस के लोग दौड़े तो जिन्हें देख अरशद अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed