फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack on daroga in kushmi farest

जंगल में बछड़ा छोड़ने गए दरोगा पर हमला 

Fri, 08 Jul 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Attack on daroga in kushmi farest
पुलिस
कुसम्ही जंगल में बछड़ा छोड़ने गए दरोगा के बेटे से वनटांगियां मजूदरों का विवाद हो गया। सूचना देने पर पहुंचे दरोगा ने विरोध करने वाले लोगों की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद जुटे मजूदरों ने दरोगा पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया तो दरोगा की उनसे भी नोकझोंक हो गई। दोपहर बाद डीआईजी ऑफिस पहुंचे वनटांगियां मजदूरों ने दरोगा की शिकायत की।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहरामपुर के जर्दा टोला निवासी ओमप्रकाश पासवान उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में एसपी देवरिया के ऑफिस में हैं। शुक्रवार की दोपहर उनका बेटा परिवार के लोगों संग कुसम्ही जंगल में बछड़ा छोड़ने आया था। वनटांगिया बस्ती के मजदूरों ने बछड़े को देख फसल बर्बाद करने की बात कह विरोध शुरू कर दिया। दरोगा के बेटे से इसी बात को लेकर मजदूरों की बहस हो गई। फोन से जानकारी देने पर ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने एक मजदूर की पिटाई कर दी जिसके बाद वनटांगियां मजदूरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर खोराबार थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो दरोगा की उनसे भी नोकझोंक हो गई। घटना को देख मजदूर दोबारा उग्र हो गए और सिपाहियों के सामने ही दरोगा को दौड़ा लिया। मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। भागते समय ओमप्रकाश का परिचय पत्र जेब से गिर गया जिससे उनकी पहचान हुई। घटना के बाद डीआईजी ऑफिस पहुंचे वनटांगियां मजदूरों ने दरोगा पर मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत की। डीआईजी शिवसागर सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed