{"_id":"fd151610fcb1c475f0e91e524457f12c","slug":"arrested-double-murder-fourth-accussed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर का चौथा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विंध्यवासिनी नगर में रेलवे के इंजीनियर और उनकी पत्नी की हत्या में शामिल चौथे बदमाश को कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया। छह दिन से वह महराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर की धर्मशाला में ठहरा था। घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुलिस को उसके लोकेशन की जानकारी मिली थी।
पुलिस लाइंस में मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर एसएसपी लव कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनईआर के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव उनकी पत्नी एचपी की प्रिंसिपल तूलिका की सात जनवरी की रात घर में हत्या कर दी गई थी।
वारदात में शामिल जटाशंकर चौक के रहने वाले ड्राइवर अनवर उर्फ पिंटू दोस्त रेहान और राजू के साथ ही संरक्षण देने वाले उसके मामा महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वारदात में शामिल चौथा आरोपी हजारीपुर का रहने वाला गोलू सोनकर उर्फ गोविंद फरार था।
विज्ञापन
इसपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। परिवार वालों को हिरासत में लेकर छानबीन करने पर उसकी लोकेशन महराजगंज के लेहड़ा देवी मंदिर के पास मिली थी।
सोमवार की रात वह सूर्यकुंड में रहने वाले अपने किसी परिजन से मिलने शहर में आया था। धर्मशाला के पास एसओ कोतवाली ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गोलू की निशानदेही पर 3.75 लाख रुपये के जेवरात मिले हैं। पुलिस बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।
छत से कूदकर भाग निकला था गोलू
वारदात के बाद गोलू साथियों के साथ जटाशंकर चौक के मैदान में पहुंचा था। लूटे गए गहने का बंटवारा करने के बाद सभी बस से लखनऊ चले गए। यहां से जीप बुक करके कानपुर पहुंचे।
होटल में भोजन करने के बाद यहां से आटो लेकर फतेहपुर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने पर गोलू छत से कूदकर भाग निकला था। पास के गांव के एक व्यक्ति को 200 रुपये देकर उसके घर रात गुजारने के बाद अगले दिन ट्रेन से इलाहाबाद पहुंचा।
यहां से रोडवेज की बस से जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए 13 जनवरी की सुबह गोरखपुर आया। पुलिस की सक्रियता को देख मां से टेलीफोन पर बात करने के बाद लेहड़ा देवी मंदिर चला गया।
बदमाशों पर होगी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई
इंजीनियर और उनकी दंपत्ति की निर्मम हत्या करने वालों बदमाशों को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट से जल्द ट्रॉयल करने का आग्रह करेगी।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि कोतवाल को बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर सत प्रतिशत जेवरात की बरामदगी करने पर उन्होंने क्राइम ब्रांच की के साथ ही कोतवाली पुलिस के कार्य की सराहना की।