फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aligarh police arrested to a doctor in rape case

शादी का झांसा दे संबंध बनाने वाला डॉक्टर अरेस्ट

Wed, 14 Jun 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Jun 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh police arrested to a doctor in rape case
रेप - फोटो : DEMO Pics
शादी का झांसा देकर अलीगढ़ की युवती से नाजायज संबंध बनाने वाले शाहपुर थानाक्षेत्र स्थित ब्लू लोट्स हॉस्पिटल के डॉ. श्वेतांग मल्ल को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। शाहपुर पुलिस को सूचना देने के बाद अलीगढ़ की पुलिस सीजीएम कोर्ट में पेशी के लिए डॉक्टर को साथ ले गई।
विज्ञापन


राप्तीनगर के एलआईजी निवासी श्वेतांग मल्ल (42) ने अलीगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के दौरान ही डॉक्टर को अपने से दस साल छोटी एक युवती से प्यार हो गया। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। डॉक्टर और युवती में नजदीकियां बढ़ती गईं। युवती का आरोप है कि डॉ. श्वेतांग ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए। किसी से बताने को मना किया और जुबान खोलने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। पढ़ाई पूरी होने के बाद श्वेतांग गोरखपुर चले आए और दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बावजूद फोन पर दोनों में बात होती रही। जब युवती ने शादी की बात कही तो डॉक्टर ने बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन


बाद में युवती ने अलीगढ़ के थाना क्वारसी में डॉक्टर के खिलाफ धमकी देने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी डॉक्टर के फरार रहने पर अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे पादरी बाजार स्थित ब्लू लोट्स हॉस्पिटल से डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पहुुंचे डॉक्टर के पिता वशिष्ठ मुनि मल्ल का कहना है कि बेटे की शादी जल्द ही हुई है। आरोप लगाने वाली युवती उनके बेटे को ब्लैकमेल करती थी। उसने उसे फर्जी मामले में फंसाया है। शाहपुर एसओ ने बताया कि डॉक्टर पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। अलीगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने पर लाई थी और डॉक्टर को अलीगढ़ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed