फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After negotiations finished picketing teachers

मांगे मानने पर शिक्षकों ने धरना समाप्त किया

Fri, 15 Jan 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पदोन्नति, प्रोन्नति वेतनमान, नवीन पेंशन योजना में कटौती और मूल्यांकन पारिश्रमिक के भुगतान आदि मांगों को लेकर डीआईओएस दफ्तर पर चल रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का धरना छठवें दिन समाप्त हो गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस ने सभी मांगों के निस्तारण के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी, जिस पर शिक्षक रजामंद हो गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से धरना शुरू किया गया। कुछ देर बाद ही संयुक्त शिक्षा निदेशक एसएन मिश्र और डीआईओएस एएन मौर्या ने वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कुछ मांगों को मानते हुए आदेश जारी कर दिया और कुछ  के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा। इसपर शिक्षकों ने 21 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो आठ फरवरी से धरना दोबारा शुरू किया जाएगा। इस दौरान महराजगंज के जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह के पिता और विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेश राय की दादी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान मंडलीय मंत्री श्रीनाथ दीक्षित, रमाशंकर सिंह, मुरलीधर त्रिपाठी, ज्ञानेश राय, राम सकल राय, डॉ. दिग्विजय पांडेय, आनंद सिंह, डीएन पाठक, पीएन सिंह, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed