{"_id":"57e292604f1c1b2856a82f10","slug":"a-women-face-problem-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार हुआ-इकरार हुआ, दहेज की खातिर निकाल दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार हुआ-इकरार हुआ, दहेज की खातिर निकाल दिया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Sep 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रताड़ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब मोहब्बत हुई तो साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। यहां तक कि घर वालों से बगावत कर शादी भी रचा ली। एक साल तक प्यार का जुनून सवार रहा, मगर अब लड़के को दहेज की भूख लग गई। इसके लिए उसने न सिर्फ पत्नी को मारा-पीटा बल्कि घर से भी खदेड़ दिया। लड़की की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
गुलरिहा बाजार के पारस की बेटी सुमन और पिपराइच के किशन के बेटे दिनेश एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के घरवाले पहले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे मगर दोनों का एक-दूसरे के प्रति जुनून देख लड़की वालों ने लड़के के घर वालों से बात की तो वह भी शादी के लिए राजी हो गए। 25 मई 2016 को दोनों की शादी हो गई। इसके बाद कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चला, लेकिन लड़की के परिवार की मानें तो अब ससुराल वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांग रहे हैं। इस खातिर बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया गया है। सुमन की मां सुभावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।