{"_id":"9de18b6104ea0d10104f87a59ec3f3a0","slug":"a-women-are-tried-to-rape-accused-are-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 19 Dec 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली युवती से सहकर्मी ने रेप का प्रयास किया। दो महीने से वह युवती को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर उसने अपहरण का प्रयास किया था। चार दिसंबर को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर एसओ ने शनिवार की दोपहर में आरोपी को हिरासत में लिया।
देवरिया जिले की रहने वाली युवती गुलरिहा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक दुकान पर वह एक साल से काम करती है। साथ में दुकान पर महराजगंज, श्यामदेउरवां के शाहपुर गांव का रहने वाला युवक व्यासमुनि काम करता था। आरोप है कि दो महीने से वह युवती से छेड़छाड़ करता था। 15 दिन पहले उसने युवती को अकेला पाकर उससे रेप की कोशिश की।
विरोध करने पर अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने घटना की शिकायत गुलरिहा थाने पहुंचकर की लेकिन एसओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार दिसंबर को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को गुलरिहा पुलिस ने व्यासमुनि को मेडिकल कॉलेज के पास से हिरासत में लिया। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश एसओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
बालिका के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ की
गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। सामान लाने के बहाने उसने बालिका को घर बुलाया था। पीड़ित के घटना की जानकारी देने पर शनिवार को थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शुक्रवार की शाम छह बजे 22 वर्षीय युवक पान मसाला लाने के बहाने बालिका को घर से बुलाकर ले गया। 10 रुपये देकर पान मसाला लाने के लिए उसने उसे गांव में स्थित दुकान पर भेजा था। दुकान बंद होने के कारण बालिका लौट आई। आरोप है कि रुपये देने युवक के घर गई तो अकेला पाकर युवक ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसे छोड़ा। शनिवार को थाने पहुंचे पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।