{"_id":"57a24d104f1c1b5a7b2bac03","slug":"a-women-alleged-to-her-father-to-sell-her-in-20-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘20 हजार में तुम्हें तुम्हारे बाप से खरीदा है’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘20 हजार में तुम्हें तुम्हारे बाप से खरीदा है’
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज चौकी पर पहुंची युवती ने पिता और भाई पर बेचने का आरोप लगाकर सबको सकते में डाल दिया। बताया कि पिता ने मां की मौत के बाद एक शराबी के साथ उसकी शादी करा दी। युवक खुद ही कहता है कि तुम्हारे पिता से तुम्हें मैंने 20 हजार रुपये में खरीदा है। किसी तरह बुआ के घर भागकर गई तो वहां पर उनके दामाद की बुरी नीयत से रहना मुनासिब न रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बांसगांव थाना क्षेत्र के मझगांवा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का कहना है कि मां की मौत आठ साल पहले हो गई। उसके बाद गोरखनाथ इलाके में बुआ के घर भाई और पिता ने पहुंचा दिया। 20 अप्रैल को पिता आए और गोरखनाथ मंदिर में ले जाकर जबरन कुशीनगर के रहने वाले एक युवक से शादी करा दी। जो मुझे मारता पीटता था। विरोध करने पर उसने कहा कि 20 हजार रुपये में तुम्हें तुम्हारे बाप से खरीदा हूं। तब मुझे पता चला कि मेरे बाप जबरन बेच दिए है। 9 मई को मौका पाकर मैं अपनी बुआ के पास गोरखपुर भाग आई थी लेकिन मेरे फूफा भी पहले मर चुके थे घर पर बुआ और बुआ के दो लड़के रहते थे। बुआ के बड़े लड़के की शादी हो चुकी है बुआ की बहू भी हमको मारती पिटती थी। जबरन ज्यादा काम करवाती थी और बुआ के दामाद की नजर मेरे तरफ बुरी थी। आजिज आकर मैं आज भाग निकली।

लड़की हाई स्कूल पास कर चुकी है। बहुत ही हतोत्साहित है। युवती ने गुहार लगाई है कि मेरी मदद करते हुए किसी शरणालय में भेजवा दें।