फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman was burned, died

रंजिश में महिला को जिंदा जलाया, मौत

Sat, 15 Oct 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Oct 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
A woman was burned, died
जलती हुई महिला
चौरीचौरा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर रंजिश में पड़ोसियों ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हाल में घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सरैया गांव के रहने वाले रामसरन की पत्नी सीता (35) शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थीं। रामसरन ट्राली पर भूसी लादकर सरैया डिस्टीलरी गए थे और बच्चे स्कूल में थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने सीता से विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर घर में घुसकर उसके ऊपर केरोसिन डाल आग लगा दी। शोर मचाने जुटे गांव के लोगों ने गंभीर हाल में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पहुंचे रामसरन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात इलाज के बीच सीता की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर में महिला का पोस्टमार्टम हुआ। रामसरन ने बताया कि जमीन के रंजिश में पट्टीदारों ने उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाहर रहने पर अक्सर वे लोग पत्नी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed