{"_id":"5731f4794f1c1ba95a9199bc","slug":"a-theif-arrest-when-he-steeling-goods-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से सामान चोरी करते पकड़ा गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से सामान चोरी करते पकड़ा गया बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 May 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार में देवरिया हाईवे पर सोमवार की रात ट्रक से सामान चोरी करते समय दुकानदार ने बदमाश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश के साथ ही मौके पर मिली कार को कब्जे में लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
देवरिया, गौरीबाजार के रामपुर कारखाना निवासी चंदन यादव किराना की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम ट्रक लेकर सामान खरीदने साहबजगंज मंडी आए थे। रात 12 बजे सामान लेकर वह देवरिया लौट रहे थे। खोराबार में रामनगर कड़जहां पेट्रोल पंप के पास ट्रक पिछला पहिया ब्रस्ट हो गया। चालक पंक्चर बनाने के लिए मिस्त्री की तलाश में बगल के रामपुर गांव में चला गया। चंदन ट्रक के सामने चादर डाल सड़क के किनारे सो गए। रात दो बजे के करीब देवरिया की तरफ कार से आए तीन युवक ट्रक के पास रुके।
तिरपाल काटकर ट्रक में रखा सामान कार में लाद रहे थे। आहट पाकर जागे चंदन ने एक बदमाश को पकड़ने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और गांव के लोग दौड़ पड़े। पकड़े गए बदमाश के साथी कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसकी पहचान सहजनवां, बोक्टा के रहने वाले कमलेश साहनी के रूप में हुई। फरार होने वाले दो बदमाश भी उसके गांव के हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। एसओ खोराबार रामअशीष ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।