{"_id":"58370a7f4f1c1b462413c917","slug":"a-man-was-cought-to-entered-in-air-force-base-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया था जहाज देखने, पहुंच गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गया था जहाज देखने, पहुंच गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में एयरफोर्स स्टेशन में घुसने के आरोप में पकड़ा गया युवक।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
बृहस्पतिवार को एयरफोर्स बेस स्टेशन से एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। कैंट पुलिस की पूछताछ में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। मगर एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को युवक ने बताया कि वह एयरपोर्स के पास स्थित अपने ससुराल आया था और जहाज देखने के लिए एयरफोर्स गया था।
मालूम हो कि एयरफोर्स बेस स्टेशन में बिना अनुमति इंट्री बैन है। इन दिनों वहां निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह मजदूरों की भी तलाशी के बाद ही इंट्री होती है। मगर इन मजदूरों के साथ ही वह भी भीतर दाखिल हो गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। उसके पास से टोकन न मिलने पर सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। पूछताछ कर अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। लेकिन कोई संदिग्ध बात सामने न आने पर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस और एलआईयू ने भी उससे पूछताछ की। युवक की पहचान आजमगढ़ जिले के कोतवाली, गोलाधाम, हनुमानगढ़ी निवासी रिंकू के रूप में हुई है।
उसने पुलिस को बताया कि वह जहाज देखने जा रहा था। उसका ससुराल भी वहीं पास में ही है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि युवक के खिलाफ सहायक सुरक्षा अधिकारी, वारंट ऑफिसर एसके सुरेश ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर युवक पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक मानसिक रोग डॉक्टर के वहां उसका उपचार भी चल रहा है।