{"_id":"37c10e218a247a1896fc0e0cf3f9fe75","slug":"a-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से कुचलकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से कुचलकर युवक की हत्या
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की सुबह बेलीपार क्षेत्र के महोब के पास सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक ईंट का एक टुकड़ा मिला। इस पर खून धब्बे के साथ ही बाल भी लगे हुए थे। प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त अभी नहीं की जा सकी है।
बेलीपार, महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह सात बजे महोब गांव के लोगों ने सड़क के किनारे एक युवक की लाश देखी। युवक का सिर ईंट से कुचलकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसकी पहचान मिटाने का प्रयास भी किया था। घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर खून से सना एक ईंट का टुकड़ा मिला, जिस पर बाल भी लगे हुए थे। जानकारी के बाद पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
शव की शिनाख्त के लिए एसओ ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से केवल 24 रुपये ही मिले। किसी प्रकार के और कोई कागजात न होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। 30 वर्षीय युवक के शरीर पर धारीदार ऊनी टीशर्ट और नीले रंग की जींस पैंट थी। इस संबंध में एसओ बेलीपार गौरव सिंह ने बताया कि आसपास के जिलों की पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही युवक की शिनाख्त करने के साथ अपराधियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।