फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man died in road accident, when he was going to take sugarcane for Chat pooja

टैंकर ने सफाईकर्मी को रौंदा, मौत

Mon, 07 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
A man died in road accident, when he was going to take sugarcane for Chat pooja
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
महावनखोर में रविवार सुबह टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंकर में फंसी बाइक तीन किलोमीटर तक घिसटती रही। राहगीरों के घेराबंदी करने पर टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। सफाईकर्मी छठ पूजा के लिए गन्ना लाने ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


कैंपियरगंज, पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार तिघरा गांव के चंद्रशेखर (37) ठेके पर सफाई का काम करते थे। रविवार सुबह पड़ोसी की बाइक लेकर छठ पूजा के लिए गन्ना लाने कैंपियरगंज के कुंजलगढ़ स्थित ससुराल जा रहे थे। महावनखोर चौराहे के पास फरेंदा से गोरखपुर की तरफ आ रहे टैंकर ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बोनट के नीचे बाइक फंसने के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए टैंकर का पीछा करने लगे। तीन किलोमीटर तक बाइक घिसटते हुए ले जाने के बाद पीपीगंज में बंजारा टोला के पास टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेने के साथ ही चंद्रशेखर की पत्नी गुड्डी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सफाईकर्मी के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed