फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A lady teacher burned self, died

शिक्षिका ने खुद को लगाई आग, मौत

Sat, 26 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 26 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
A lady teacher burned self, died
आत्मदाह
बेलीपार के पिछौरा गांव में शुक्रवार को एक शिक्षिका ने कमरे का दरवाजा बंद कर आत्मदाह कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया। पिछले रविवार को ही शिक्षिका की सगाई हुई थी।
विज्ञापन


 बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के राधा मोहन शुक्ल की बेटी साधना एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं। पिछले साल मां की मौत के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। 20 नवंबर को ही उनकी सगाई हुई थी। शुक्रवार को सुबह 5 बजे के करीब उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। दरवाजा बंद होने की वजह से चीख-पुकार सुनने के बाद भी परिजन उन्हें बचा न सके।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिक्षिका के शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक साधना का स्वभाव काफी अच्छा था। इस कदम से सभी हैरान हैं। साधना के चचेरे भाई के गौने की बारात भी शुक्रवार को ही जानी थी। घटना के बाद से भाई का गौना फिलहाल टाल दिया गया है। पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed