फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl suicide after beaten her lover

प्रेमी की पिटाई से आहत युवती ने लगा ली फांसी

Wed, 01 Jun 2016 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
A girl suicide after beaten her lover
आत्महत्या - फोटो : Bureau
भाई द्वारा प्रेमी की पिटाई से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक जीतपुर गांव की एक युवती ने इंटर पास करने के बाद यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। वह ननिहाल में रहने वाले अभिमन्यु नाम के युवक से प्रेम करती थी। उसके पिता और दोनों भाई शहर में काम करते हैं और मां स्वास्थ्य विभाग में हैं। मंगलवार की रात मां पास के एक मरीज को लेकर स्वास्थ्य केंद्र चली गई थी। घर में युवती अकेली थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर अभिमन्यु भी घर पहुंच गया। घर के बाहर उसकी बाइक देखकर किसी ने इसकी सूचना युवती के बड़े भाई को दे दी। भाई जब घर पहुंचा तो बहन का प्रेमी अभिमन्यु भी वहां मिल गया। ऐसे में भाई ने घर में रखी लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर प्रेमी का हाथ-पैर बांध दिया। इस घटना से आहत युवती रात करीब ढाई बजे अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। प्रेमी अभिमन्यु ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। उसका बीए में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मैंने ही कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed