{"_id":"dcfd2db8cba2ea8e5d99144deecdbd93","slug":"a-girl-are-tried-to-kidnap-out-of-her-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर से छात्रा के अपहरण का प्रयास
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कूड़ाघाट में शनिवार की रात घर के बाहर खड़ी छात्रा का दो शोहादों ने छेड़छाड़ के बाद अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर भाग गए। घायल छात्रा को परिवार के लोग एयरफोर्स अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कैंट पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
दिल्ली में तैनात एयरफोर्स कर्मचारी का परिवार कूडाघाट में नहर रोड पर रहता है। उनकी कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी (15) शनिवार रात 8:30 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच नशे की हालत में पहुंचे दो युवकों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। साथ ही मुंह दबाकर अपहरण की कोशिश भी की। विरोध करने पर पिटाई कर भाग निकले। छात्रा ने शोर मचाया लेकिन मोहल्ले में डीजे बजने के कारण परिवार के लोग उसकी आवाज सुन नहीं सके।
छात्रा ने मामले की जानकारी मां के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी। परिवार के लोग उसे एयरफोर्स अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। रविवार को कैंट पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।