{"_id":"5728b25b4f1c1b19235cced2","slug":"a-dead-body-found-after-murdering","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर झाड़ी में फेंक दी युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर झाड़ी में फेंक दी युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 04 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर और चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या की गई थी। युवक की जेब से 20 रुपये, मोबाइल चार्जर और माचिस की तिल्ली मिली है। जीआरपी और पिपराइच पुलिस के क्षेत्र विवाद में शव नौ घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। सीओ के निर्देश पर पिपराइच पुलिस ने दोपहर बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिपराइच प्रतिनिधि मंगलवार की सुबह छह बजे कस्बे के लोगों ने रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ 100 फीट की दूरी पर स्थित झाड़ी में 35 वर्षीय युवक की लाश देखी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पास में फटी हुई रुमाल पड़ी थी। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी दिखाई पड़े। सूचना मिलने के बाद पिपराइच पुलिस ने मामला जीआरपी के क्षेत्र का बताकर किनारा कस लिया।
सुबह 10 बजे गोरखपुर से जीआरपी के दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे पर उन्होंने लाश अपने क्षेत्र में न होने की जानकारी अधिकारियों के साथ ही इंस्पेक्टर पिपराइच को दी। सूचना देने बाद भी इंस्पेक्टर ने आने से इन्कार कर दिया। दोपहर तीन बजे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने घटनास्थल देखने के बाद इंस्पेक्टर को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। शाम चार बजे इंस्पेक्टर ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सफेद धारीदार शर्ट, नीले रंग की जींस की पैंट पहने युवक की जेब से पुलिस को मोबाइल चार्जर, माचिस की तिल्ली मिली है।
विज्ञापन
पुलिस मादक पदार्थ के धंधे से युवक के जुड़े होने और इसी विवाद में हत्या होने की आशंका जता रही है। सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह ने बताया शव के शिनाख्त की कोशिश चल रही है। पोस्टमार्र्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।