फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रंग डालने को लेकर मचाया उत्पात, की तोड़फोड़

रंग डालने को लेकर मचाया उत्पात, की तोड़फोड़

Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
रंग डालने को लेकर मचाया उत्पात, की तोड़फोड़
पडरौना के तुलसी नगर मुहल्ले में मारपीट के दौरान चले ईट से क्षतिग्रस्त वाहन और घर के टूटे शीशे। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। होली के दिन बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब एक बजे रंग डालने को लेकर कुछ लोगों ने शहर के रामकोला रोड पर जमकर उत्पात मचाया। लक्जरी गाड़ी को जहां क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं घर के दरवाजे व खिड़कियों पर लगे शीशे भी तोड़ डाले। यही नहीं एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से फायरिंग भी किया, जिसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और रिवाल्वर के कारतूस को मौके से बरामद किया। पीड़ित परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शहर के रामकोला रोड स्थित तुलसीनगर मोहल्ले में कुछ लड़के आपस में रंग डालने को लेकर कहासुनी कर रहे थे। यह देख मोहल्ले के रहने वाले चंद्रशेखर जायसवाल के बेटे सागर ने उनका बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। चंद्रशेखर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीच-बचाव से नाराज युवक के परिजन उनके घर पहुंचकर हमला कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरवाजे पर खड़ी लक्जरी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए गए है। अभी वह लोग कुछ समझ पाते कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकालकर फायर झोंक दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और रिवाल्वर के कारतूस को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई।


कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर विपिन जायसवाल सहित 25 लोगों पर तोड़फोड़ सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed