फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाई ने कराई थी रागिनी की हत्या, दोस्त भी गिरफ्तार

भाई ने कराई थी रागिनी की हत्या, दोस्त भी गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 07 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाई ने कराई थी रागिनी की हत्या, दोस्त भी गिरफ्तार
gun
गोरखपुर। चिलुआताल के उमरपुर में किशोरी रागिनी की हत्या उसके बड़े भाई सिकंदर पाल ने दोस्त कामदेव सिंह की मदद से कराई थी। रागिनी के पेट और सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक सिकंदर को बहन के चरित्र पर शक था।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के साथ एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में किशोरी की हत्या का पर्दाफाश किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गहन जांच-पड़ताल के बाद किशोरी के बड़े भाई सिकंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया, फिर हत्या की कड़ी खुलती चली गई। उसकी निशानदेही पर दोस्त शाहपुर के व्यास नगर निवासी कामदेव सिंह को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली गई। किशोरी की हत्या की योजना दीपावली के दिन बनी थी, जिसे बाद में अमल में लाया गया। 20 नवंबर की शाम सात बजे किशोरी साइकिल से मोहल्ले में ही कहीं गई थी। लौटते वक्त उसे कामदेव मिला और उसको प्रेमी से मिलवाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले गया। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उस वक्त किशोरी का भाई मौके पर था। कामदेव पर शाहपुर, कैंट और गोरखनाथ थाने में पहले से लूट, चोरी के पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस को 10 हजार का इनाम

हत्या का पर्दाफाश और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।

ये था मामला

चिलुआताल के उमरपुर गांव के आम के बगीचे में 21 नवंबर की सुबह किशोरी का शव मिला था। उसे गोली मारी गई थी। इस मामले में करमहा निवासी आफताब आलम की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को किशोरी की पहचान गुलरिहा के शिवपुर साहबाजगंज निवासी रागिनी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed