{"_id":"5b4505c64f1c1b05278b5c20","slug":"91531250118-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्या की कोशिश के आरोपी ने आत्मसमर्पण किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और हत्या की कोशिश के आरोपी ने आत्मसमर्पण किया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
गोरखपुर। सेल टैक्स अफसर बताकर फोरलेन पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से लूट और उसकी हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इनके एक साथी को कुशीनगर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरे की तलाश में टीम लगी है।
एसएसपी दफ्तर के मुताबिक कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय टोला कोथना निवासी बुधई गीडा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लादकर कुशीनगर जा रहा था। सहजनवां के तेनुवा टोल प्लाजा के पास कार से आए चार बदमाशों ने खुद को अफसर बताया और चेकिंग के नाम पर रोक कर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर फायर कर दिया। इस बीच किसी गाड़ी आने की आहट पर सभी भाग निकले थे।
बुधई की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इनमें से दो अभियुक्त जितेंद्र शर्मा निवासी लक्ष्मीगंज, कुशीनगर व विवेक शुक्ला निवासी रईयापार शुक्ल टोला रामकोला, कुशीनगर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।