फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surrender of accused trying for loot and murder

लूट और हत्या की कोशिश के आरोपी ने आत्मसमर्पण किया

Wed, 11 Jul 2018 01:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jul 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Surrender of accused trying for loot and murder
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। सेल टैक्स अफसर बताकर फोरलेन पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक से लूट और उसकी हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इनके एक साथी को कुशीनगर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरे की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर के मुताबिक कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय टोला कोथना निवासी बुधई गीडा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सरिया लादकर कुशीनगर जा रहा था। सहजनवां के तेनुवा टोल प्लाजा के पास कार से आए चार बदमाशों ने खुद को अफसर बताया और चेकिंग के नाम पर रोक कर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर फायर कर दिया। इस बीच किसी गाड़ी आने की आहट पर सभी भाग निकले थे।
विज्ञापन


बुधई की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इनमें से दो अभियुक्त जितेंद्र शर्मा निवासी लक्ष्मीगंज, कुशीनगर व विवेक शुक्ला निवासी रईयापार शुक्ल टोला रामकोला, कुशीनगर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed