फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ऑटो रोका और लूट ले गए 14 हजार रुपये

ऑटो रोका और लूट ले गए 14 हजार रुपये

Sun, 24 Jun 2018 01:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
ऑटो रोका और लूट ले गए 14 हजार रुपये
क्राइम - फोटो : demo
जंगल कौड़िया। बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो रोककर एक यात्री के 14 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया। पुलिस का कहना है कि मारपीट की हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महराजगंज निवासी राजाराम प्रजापति गोरखपुर आए थे। पीपीगंज में उनका कोई काम था। काम निपटाने के बाद वह ऑटो से ही वापस लौट रहे थे। जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के एक किलोमीटर आगे बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो रोका। अभी वह कुछ समझ पाते कि बदमाश उनके हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए। राजाराम के मुताबिक झोले में 14 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

ससुराल से मिली बाइक बदमाशों ने लूट ली

पिपरौली बाजार। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम जोगियाकोल के पास हरपुर निवासी राम अशीष को तमंचा सटाकर बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। राम अशीष की 14 जून को ही शादी हुई है, जिसमें उन्हें ससुराल से बाइक भी मिली थी। शनिवार को वह अपने घर से भीटी रावत पंप पर पेट्रोल भराने गए थे। वह घर लौट रहे थे कि जोगियाकोल के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा सटा दिया और बाइक से उतरने के लिए कहा। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed