{"_id":"5a09a2a84f1c1bc8678bb0c6","slug":"91510580904-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, नौ घटनाओं का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, नौ घटनाओं का पर्दाफाश
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया लुटेरा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ और खोराबार पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की नौ घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से दो बाइक, तीन मोबाइल और लूट की रकम भी बरामद हुई है। दोनों बदमाश चेहरे पर मास्क लगाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।
एसपी सिटी विनय सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर एक बजे हड़हवा फाटक से बशारतपुर के अविनाश जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट के मोबाइल फोन, 3260 रुपये नगद और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने गोरखनाथ में तीन, कोतवाली और तिवारीपुर में लूट, चेन स्नेचिंग की थी।
उधर, खोराबार के रामगढ़ ताल चौकी प्रभारी संतोष यादव ने नौकायन केंद्र के पास से बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान चिलुआताल के रामपुरचक निवासी विकास चौधरी के रूप में हुई। उसके पास से लूट के दो मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई। लुटेरे ने तारामंडल इलाके में मोबाइल लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। मौके से फरार खोराबार निवासी आकाश निषाद को पुलिस खोज रही है।