{"_id":"59dfd18f4f1c1b69678b568f","slug":"91507840399-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर
Updated Fri, 13 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोला (गोरखपुर)।
बाइक से पंचायत मित्र के साथ घर लौटते समय प्रधान नागेंद्र यादव (42) को बदमाशों ने गांजेगाढा गांव के सामने गोली मार दी। बाइक सवार मुंह बांधे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोका और सीने पर सटाकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही प्रधान नीचे गिरकर तड़पने लगे। वहीं पीछे बैठे पंचायत मित्र अनिरुद्ध गौड़ घबराकर मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रधान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस चुनावी रंजिश मानकर जांच कर रही है।
घटना बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब हुई। पकड़ी गांव के प्रधान नागेंद्र यादव गांव के ही पंचायत मिश्र अनिरुद्ध के साथ बाइक से गोला बाजार आए थे। बाजार से शाम को वह घर वापस लौट रहे थे। बाइक प्रधान खुद चला रहे थे, अभी वह गांजेगाढ़ा गांव के सामने पहुंचे थे कि बाइक सवार मुंह बांधे दो बदमाश ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। नागेंद्र कुछ समझ पाते कि पीछे बैठा बदमाश उतरकर आया और सीने पर दाहिने ओर सटाकर फायर कर दिया। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीछे बैठे अनिरुद्ध भी घटना से घबरा गए और मौके से नागेंद्र को घायलावस्था में छोड़कर भाग गए। प्रधान नागेंद्र बदमाशों की पहचान नहीं बता पा रहे हैं। किसी रंजिश से भी वह इंकार कर रहे हैं।
गोला पुलिस का कहना है कि प्रधान रंजिश से इंकार कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चुनावी रंजिश ही सामने आ रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।