फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवाहिता की संदिग् ध मौत, पति समेत पांच पर केस

विवाहिता की संदिग् ध मौत, पति समेत पांच पर केस

Fri, 15 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्
ध मौत, पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
सहजनवां।
मधवापुर गांव में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल वाले आत्महत्या बताते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे कि इसी बीच सूचना पाकर मायके वाले पहुंच गए और दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति, देवर व सास को हिरासत में ले लिया है।

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी शंकर यादव की बेटी किरन की शादी पांच वर्ष पूर्व सहजनवां क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी अंगद यादव के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद किरन की विदाई भी हो गई। किरन की एक वर्षीय बेटी अर्पिता है। उनके पति अंगद सहजनवां कस्बे में स्थित एक फर्म में काम करते हैं। अंगद की इन दिनों रात्रि ड्यूटी चल रही है। वे रोज शाम को अपने घर से ड्यूटी पर आते हैं और देर रात 11 बजे घर आते थे। बृहस्पतिवार को भी अंगद ड्यूटी पर ही गए थे पर रात में घर न जाकर भोर में लौटे। अंगद के मुताबिक जब वे घर पहुंचे तो किरन छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। आत्महत्या की सूचना दिए बिना ही अंगद और उनके घरवालों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। शव घाट तक भी लेकर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर मायके वाले आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पिता शंकर का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपया और एक भैंस मांग रहे थे। न देने पर ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed