फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गगहा में सातवीं के छात्र की हत्या, आरोपी भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता

गगहा में सातवीं के छात्र की हत्या, आरोपी भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता

Wed, 06 Mar 2019 01:19 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
गगहा में सातवीं के छात्र की हत्या, आरोपी भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता
murder - फोटो : amar ujala
गगहा (गोरखपुर)। गगहा के डेमुसा गांव में मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे सातवीं के छात्र राकेश (13) की मारपीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारोपी पुरानी रंजिश में राकेश को रिवाल्वर के दम पर उठाकर ले गए और हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने आरोपियों को घेरकर रोक लिया, पर वे चकमा देकर फरार हो गए। मुख्य आरोपी विशाल भोजपुरी फिल्मों का अभिनेता बताया गया है। वह तीन फिल्मों में काम कर चुका है। उसके पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने विशाल सहित छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गगहा क्षेत्र के डेमुसा गांव के जमुनहिया टोला निवासी रामसागर का बेटा राकेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। रामसागर दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। गगहा पुलिस को दी तहरीर में मृतक के बाबा रामवृक्ष ने बताया कि राकेश मंगलवार की दोपहर बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामधारी, उनके बेटे भोजपुरी फिल्म अभिनेता विशाल, उसका भाई विराट, विभ्राट, सम्राट और श्यामानंद राकेश को रिवाल्वर दिखाकर पानी की टंकी के पास ले गए। आरोप है कि राकेश की पीटकर हत्या कर दी गई, फिर हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। एक पुराने भवन की दीवार गिरा दी गई और कहा गया कि राकेश दबकर मर गया। आरोपियों ने राकेश के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की। गाड़ी में शव रखकर ले जाने लगे लेकिन पुलिया के पास ग्रामीण गाड़ी के सामने आ गए। इससे घबराए पांच आरोपी भाग निकले। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अपने घर में छिपे मिले। आनन-फानन में राकेश को गगहा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed