{"_id":"5c1fd649bdec2256cb7240ff","slug":"81545590345-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने बिहार जाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने बिहार जाएगी पुलिस
Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। साल्वर गैंग का नेटवर्क खंगालने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम बिहार जाने की तैयारी में है। साल्वर गैंग का मास्टर माइंड पटना में है। इस गैंग से जुड़े कई युवक इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को सुबह वीडीओ भर्ती परीक्षा चल रही थी। एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर एक साल्वर नालंदा, बिहार निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। वह आजमगढ़ के मोलनापुर निवासी विकास कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
अब तक की छानबीन में पता चला है कि पटना के नवीन पांडेय और राजीव रंजन इस गिरोह के मास्टर माइंड हैं। उन्होंने ही मनीष को 20 हजार रुपये देने को कहा था। प्रयागराज के नवाबगंज निवासी संदीप प्रजापति, गौमत मिश्र उर्फ विपिन और शैलेश कुमार मिश्र उर्फ दीपू भी साल्वर गैंग से जुड़े हैं।