फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   असलहे की बट से हमला कर नौ लाख रुपये लूटे

असलहे की बट से हमला कर नौ लाख रुपये लूटे

Sat, 01 Dec 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 01 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
असलहे की बट से हमला कर नौ लाख रुपये लूटे
demo
गोरखपुर। डोमिनगढ़ नया पुल के पास हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे की बट से बिजली कर्मी पर हमला कर करीब नौ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पाते ही सीओ कोतवाली बीपी सिंह, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह दो थाने की फोर्स और क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बिजली कर्मी के बताए हुलिया के मुताबिक बदमाशों की तलाश में जुटी है। कर्मचारी कैंप में वसूली की रकम गोरखनाथ स्थित एक बैंक में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


सिघोरवां बिजली सब स्टेशन पर चिलुआताल के कुसहरा निवासी राम सिंह एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह उत्तरासोठ गांव निवासी और लाइनमैन विजय कुमार निषाद के साथ गोरखनाथ स्थित आईसीआईसीआई ब्रांच में रुपये जमा करने जा रहे थे। एक महीने वहां कैंप लगा था। इस दौरान कुल आठ लाख 87 हजार 552 रुपये एकत्र हुए थे। कर्मचारी इसी रकम को जमा करने दोपहर 2:45 बजे बैंक जा रहे थे। अभी वे बाइक से डोमिनगढ़ नए पुल से आगे बढ़ ही रहे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोकने की कोशिश की। चालक लाइनमैन विजय ने माजरा भांपकर बाइक मोड़ दी और भागने लगा, लेकिन बदमाश भी पीछे लग गए। इस दौरान गोली मारने की धमकी देते हुए पीछे बैठे बदमाश ने एसएसओ की पीठ पर बट से हमला कर दिया। इससे बाइक लड़खड़ा गई और बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

महीने में दो बार जमा होती है रकम

डोहरिया में बिजली के बिल और कैंप में आने वाली रकम महीने में दो बार में जमा की जाती है। तीन से लेकर 29 तारीख तक की रकम 30 तारीख को बैंक में जमा की जाती है, जबकि 30 से लेकर तीन तारीख के बीच की रकम चार तारीख को जमा होती है। यह व्यवस्था एक साल से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बिजली कर्मचारियों पर ही संदेह

लूट की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस की जांच के दायरे में बिजली कर्मचारियों भी हैं। पुलिस को पता चला है कि राम सिंह जिस कुसहरा गांव के निवासी हैं उसी गांव का शातिर बदमाश चंदन सिंह भी है। एसएसओ राम सिंह ने बताया कि आज पहली बार वह रुपये जमा करने नहीं जा रहे थे। महीने में दो बार रुपये जमा करना उनकी रूटीन में था। डोहरिया स्थित कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों के अलावा दोनों कर्मचारियों के मोबाइल के कॉल डिटेल की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed