{"_id":"5b7b150042c792464f4965f3","slug":"81534792960-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक घूस लेते गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एंटी करप्शन टीम ने कैंट के आरटीओ दफ्तर के पास से सोमवार की दोपहर श्रम विभाग के वरिष्ठ सहायक (बड़े बाबू) को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। वरिष्ठ सहायक यशवंत सिंह माल्हनपार में चाय और मिष्ठान की दुकान चलाने वाले दुकानदार से पिछले कई दिनों से पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था। टीम ने यशवंत को कैंट पुलिस के हवाले कर तहरीर दे दी है। गोला के माल्हनपार निवासी तेज बहादुर पाल की कस्बे में अभिषेक स्वीट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान पर 15 अगस्त 2018 को श्रम विभाग के कौड़ीराम कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात यशवंत सिंह पहुंचा।
दुकान पर उस समय एक 16 वर्षीय किशोर काम कर रहा था। यशवंत सिंह ने दुकानदार तेज बहादुर पाल से बालश्रम कराने की बात कहकर पांच हजार रुपये की मांग की। रविवार को यशवंत ने तेज बहादुर को फोन कर रुपये लेकर आरटीओ दफ्तर के बाहर बुलाया। इसके बाद तेजबहादुर ने एंटी करप्शन टीम को इसकी जानकारी दी। सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने रुपयों में केमिकल लगा कर तेज बहादुर को दे दिए। यशवंत ने रुपये लिए तो केमिकल से उसके हाथ लाल हो गए। इसी समय एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।