फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बहन की शादी के लिए 24 लाख की फिरौती मांगी, पांच गिरफ्तार

बहन की शादी के लिए 24 लाख की फिरौती मांगी, पांच गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहन की शादी के लिए 24 लाख की फिरौती मांगी, पांच गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। होटल मालिक को हत्या की धमकी देकर 24 लाख रुपये की फिरौती मांगने में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी सतीश ने बताया कि उसने बहन की शादी करने के लिए फिरौती मांगी थी। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची थी। फिरौती मांगने वालों में दो होटल कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव निवासी सरोज चौबे कस्बे में होटल चलाता है। उसका नेपाल के तौलिहवा में भी एक लॉज है। उसके मोबाइल पर कई दिनों से हत्या की धमकी देते हुए 24 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। 20 जून को इस मामले में शोहरतगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया था। 21 जून को भी लॉज मालिक के पास फिरौती के लिए फोन आया तो सर्विलांस सेल को आरोपियों की लोकेशन बानगंगा के पास एक पेट्रोल पंप के निकट मिली। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगे। घेराबंदी करके पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो बाइकें मिलीं।
विज्ञापन


इनकी पहचान सतीश कुमार श्रीवास्तव निवासी सलेमपुर, बसंत चौधरी निवासी रजवापुर थाना परशुरामपुर (बस्ती), प्रदीप कुमार मिश्र निवासी मवई थाना चेतिया (गोंडा), अमर वाल्मीकि निवासी थाना व गांव तौलिहवा जिला कपिलवस्तु (नेपाल) और विक्की वाल्मीकि कस्बा डोमखाना थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। इनमें अमर व विक्की शोहरतगढ़ के होटल में नौकरी      करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतीश की बहन की होनी है शादी
पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी सतीश के बहन की शादी तय है। पांच जुलाई को विवाह होना है, लेकिन शादी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। सतीश शोहरतगढ़ कस्बे स्थित होटल पर आता- जाता था। यहां काम करने वाले विक्की व अमर से उसकी दोस्ती हो गई। इन्होंने सतीश को होटल मालिक के पास काफी पैसा होने की जानकारी दी थी। होटल में ही प्रदीप व बसंत भी अक्सर आते थे। यहीं उनसे भी जान-पहचान हुई। इसके बाद सबने फिरौती मांगने की योजना बनायी।

पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ शोहरतगढ़ राधेश्याम राय, एसआई महेश सिंह, एसआई रामकवल, सिपाही राघवेंद्र प्रताप यादव, रामशंकर यादव, अतीश कुमार, कमलेश पांडेय, हरिकेश यादव, उमेश कुमार, करूणेश, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed