{"_id":"5b0b0dc64f1c1bf76e8b4e0f","slug":"81527451078-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में नाचने को लेकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में नाचने को लेकर मारपीट, छह घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां/ पाली। सहजनवां इलाके के नथनी गांव में बारात के दौरान धक्का लगने से दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोगों को चोटें आई है। मारपीट की घटना के बाद किसी ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दे दी। गोली चलने की अफवाह फैलते ही सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में एतिहातन फोर्स तैनात कर दिया गया है।
इलाके के बिजोवा गांव के नचनी टोला में रविवार को एक दलित परिवार में लड़के की शादी थी। वहां चल रहे परछावन में नाचने के दौरान धक्का लग जाने की बात को लेकर मौर्य और यादव परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जमकर ईंट -पत्थर चले। जिसमें मौर्य परिवार के तरफ से विक्की, धर्मात्मा, राममोहन, राजेंद्र और संजू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से धनंजय, बब्बल यादव, सुमित्रा देवी घायल हुए हैं। इस दौरान किसी ने गोली चलने की सूचना पुलिस कोे दे दी। सूचना पर एसपी उत्तरी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले में दोनों पक्षों न मारपीट की तहरीर पुलिस को दिया है।