{"_id":"5af09db44f1c1b042e8b7835","slug":"81525718452-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पिपराइच के लालाबाजार में जहां सोमवार की सुबह मिट्टी लदे दो डंपरों के टकराने में एक चालक की मौत हो गई और दूसरा चालक घायल हो गया वहीं खोराबार के सिक्टौर में किसी वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक लाला बाजार चौराहे पर सोमवार की सुबह मिट्टी लादकर आ रहे दो डंपर टकरा गए। हादसे में दोनों डंफरों के चालक पिपराइच के मोगलपुरा निवासी अनिल (35) और इसी थानाक्षेत्र के तुरा बाजार निवासी मोनू (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां अनिल की मौत हो गई।
इसी जगह तीन नवंबर 2017 को डंपर से कुचलकर एक बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सिक्टौर के करमहिया टोले के पास सोमवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आकर उसी के गांव निवासी शारदा (45) की मौत हो गई। शारदा अपने घर से पास की कालोनी में जा रही थीं, जब हादसा हुआ।