मछली पकाने से मना करने पर पत्नी का गला रेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना मंगलवार शाम छह बजे के करीब की है। घर में पति लक्ष्मण पासवान का पत्नी बेबी पासवान (25) से मछली पकाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्साए लक्ष्मण ने धारदार हथियार से बेबी का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद कमरे में बच्चे गए तो मां को खून से लहूलुहान देखकर रोने लगे।
पड़ोसियों ने बताया कि लक्ष्मण पासवान बाहर रहकर मजदूरी करता था। इधर तीन महीने से वह गांव पर ही था। लक्ष्मण के दो बच्चे हैं। एक की उम्र तीन साल और दूसरे की एक साल है। घटना के बाद से ही दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने वहां से हटा दिया है। गगहा थानेदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।